हिन्दी वर्जन
लोग क्या कहेंगे यह सोचकर ज़िन्दगी गुजारते हैं हमारा रब क्या कहेगा कभी इसका विचार किया ? कहा जाता है कि “, अगर हम ईश्वर के कानून पर चले तो हमें मनुष्य के कानून की गुंजाइश नहीं रहती है ” लेकिन फिर भी कुछ लोग भक्ति को छोड़कर अन्ध भक्ति में विलीन हैं प्लेग,कोविड या अन्य महामारी गुज़रते वक़्त के साथ ख़त्म हो जाती है परन्तु अन्ध भक्ति जैसी महामारी पुश्तैनी हो जाती है. अब सवाल ये उठता है की अन्ध भक्ति क्या होती है और उसकी सूरत कैसी होती है। हर इन्सान इन शब्दों को अपने रूप में ढाल कर देखता है परन्तु अब समाज में जो दिखाई पड़ता है वो कुछ अलग है। जब इन्सान , इन्सान कि पूजा करने लगे तो भगवान तो रहा ही नहीं,फिर किस लिए नमाज़ , किस के लिए पूजा। रब तो ये कहता है कि मुझमे किसी को शामिल न करो।
मैं अकेला हूँ। फिर भी अन्ध भक्त कहते है कि अदुआ हमारे बहुत काम आते है , भाई साहब तो हमारे लिए सब कुछ है। फिर धीरे धीरे अदुआ कि मानसिकता बदलने लगती है। अदुआ देवता का रूप धारण कर लेते है और न हक़ काम शुरू कर देते है. अन्ध भक्तो को लालच के कपड़े पहनाए जाते है और फिर अपना काम उनसे कराया जाता है।
अन्ध भक्त अदुआ का आदेश पाकर बड़ा फक्र महसूस करते है। कभी कभी ऐसा होता है कि जैसे ही देवता ने फ़ोन किया। तो हालत कुछ भी हो , अन्ध भक्त भाग खड़ा होगा। और इस दरमियान पेन्ट के नीचे वाला पहनना भूल जाता है। अन्ध भक्तो का देवता अगर कमजोरों , मजलूमों पर अत्याचार करे तो अन्ध भक्त उसे सही ठहरा देता है। अन्ध भक्त अपने परिवार को भी नहीं देखता और अपने घर में भी अन्ध भक्ति के संक्रमण फैला देता है। और अदुआ जब इसके घर पर नज़र डालते है तो फिर घटना क्रम बदल जाता है तो यही अन्ध भक्त अदुआ को कदुआ कहने लगता है।
अन्ध भक्त के बारे में जानना बड़ा जटिल है. बस ये समझो कि एक चापलूस और डरपोक हमेशा अन्ध भक्त होता है वह अदुआ में अपनी सुरक्षा खोजता है और असुरक्षित हो जाता है। अगर आपको किसी व्यक्ति के बारे में जानना है तो यह जानना काफी होगा कि उसके मित्र कैसे हैं और वह कैसी किताबे पढ़ता है ईश्वर ने तुम्हें केवल एक चेहरा दिया है और तुम खुद दूसरा चेहरा बना लेते हो. ईश्वर आपको दंड इसलिए नहीं देता की वह आपसे बदला लेना चाहता है वल्कि वह आपको बदला हुआ देखना चाहता है।
याद रखे संसार के सभी रूपों में ईश्वर के दर्शन करना कोई आसान बात नहीं है जब तक मन बुरे विचार, बुरे संस्कार व विष शक्ति से भरा होता है तब तक उसकी दृष्टि निर्मल नहीं हो सकती। जो वाहिद है वही देने वाला है और उसके अलावा कोई नहीं। एक विशाल पेड़ के नीचे कभी भी छोटा पेड़ उगता नहीं अगर उसे भी विशाल बनना है तो अलग हट कर उग। विश्वाश करो अन्ध विश्वास नहीं , भक्त बनो अन्ध भक्त नहीं। । अगर बात समझ में आए तो अच्छा है और यदि न समझ में आए तो बच्चा है , माफ़ कीजियेगा। Written by Jaan Nisar Akhtar
English Version
Thinking about what people will say, what our Lord will say ever thought of it? It is said that “if we follow the law of God, then we have no scope for the law of man” But still some people, except devoid , are engrossed in blind devotion, the Plague, Covid or other epidemic ends with the passing time, but the epidemic like blind devotion becomes hereditary. Now the question arises what is blind devotion and what is the appearance of blind devotee. Every person sees these words in their form but now what is seen in the society is different. When humans started worshiping humans, God was no more, then what Namaz for, what worship for. God says don’t include anyone in me.
I am alone. Nevertheless, blind devotees say that Adua is very useful for us, brother, everything is there for us. Then slowly the mentality of Adua starts changing. Adua takes the form of a deity and does not rightfully begin work. The blind devotees are dressed in greed and then they get their work done.
Blind devotees feel great concern after receiving the order of Adua. Sometimes this happens as soon as the deity calls. So whatever the condition, the blind devotee will stand. And in the meantime, one forgets to wear under the pent. If the God of blind devotees persecutes the weak and weak, then the blind devotee justifies him. The blind devotee does not even see his family and spreads the infection of blind devotion in his house too. And when Adua looks at its house, then the sequence of events changes, then this blind devotee starts calling Adua as Kadua.
It is very complicated to know about the blind devotee. Just understand that a sycophant and coward is always blind devotee, he seeks his safety in Adua and becomes insecure. If you want to know about a person, then it is enough to know how his friends are and what books he reads. God has given you only one face and you make another face yourself. God does not punish you because he wants to take revenge on you, but he wants to see you changed.
Remember that it is not an easy thing to see God in all forms of the world, as long as the mind is filled with bad thoughts, bad values and poison power, then his vision cannot be pure. The one who is alone is the one who gives and none other than him. A small tree never grows under a huge tree; if it too has to become huge, grow out of it. Have faith, not blind faith, be a devotee and not blind devotee. . If you understand the matter then it is good and if you do not understand then the child is there, sorry.
Written by Jaan Nisar Akhtar
