मॉडर्न महाकाव्य और डूबते ख़ाब Modern Epic and Sinking Dreams

HINDI VERSION

Written By Jaan Nisar Akhtar

आज की आबो हवा न जाने कौन सी सज़ा दे रही है , प्रेशर और टेंशन से भरी ये ज़िन्दगी बस दवा ढूंढती रहती है. पहले हम मान्त्रिक थे अब यांत्रिक हो गए है .पहले हम रब पर भरोसा करते थे अब मोबाइल यन्त्र पर , न ताज़गी रही न सादगी रही बस ये दौड़ती ज़िन्दगी नाटकी रही . ये न समझो कोई हमें जान नहीं रहा या पहचान नहीं रहा , कब तलक अपने से झूठ बोलते रहोगे . जानते हो झूठा – झूठे से मिल जाए तो गज़ब सा निखार आता है और अगर सच्चा झूठे से मुखातिब हो तो अज़ब सा बुखार आता है . पहले हम अपने बच्चों को महान पुस्तकों का ज्ञान कराते थे जैसे क़ुरान, बाइबिल , श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और गीता पुराण आदि हम अपना धर्म समझाते थे , संस्कार सिखाते थे . ज़िन्दगी गरीब थी पर खुश थी फिर अचानक से वक़्त बदला हमने अपने बच्चों के हाथ में आज के ज़माने का महाकाव्य दे दिया जिसे हम मोबाइल फोन कहते हैं , और हमारे बच्चे इस पर पाठ्य पठन करने लगे कभी इन्स्टाग्राम के रूप में , कभी फेसबुक के स्वरुप में , जब ज़्यादा नज़दीकियाँ बढ़ गई तो यू टूब में , मैं किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म की बुराई नहीं कर रहा , सबका अपने आप में एक बजूद है दुनियाँ के हर एक कोने से इनफार्मेशन को निकालकर लाने वाले ये सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म अपने आप में एक मिसाल है , पर किया हद से ज़्यादा अपने समय को इस पर स्पेंड करना , क्या अपने आपके लिए खराबी नहीं है , ख़ासकर विधार्थी जीवन के लिए , जिस उम्र में किताबें पढ़नी है उस उम्र में चैटिंग और सेटिंग कर रहे हो और फिर धीरे धीरे लाइफ के साथ चीटिंग भी शुरू कर देते हो एक ज़हरीले चीटर बन जाते हो . पेरेंट्स को गोल गोल घुमाने के अलावा और खुद को झूठे वादे ग़लत इरादे के सिवा कुछ नहीं सिखा पाते. स्टूडेंट लाइफ बहुत ही खुशनुमा होती है जो बच्चे पढ़ने में टॉपर होते है नियम कानून मानते हैं उन्हें अध्यापक पसन्द करता है पर मैं समझता हूँ जो कहा जाए वो हर कोई कर सकता है कहने का मतलब ये है कि रट्टाफिकेशन तो हर कोई कर सकता है कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है मुश्किल है तो उसे समझ पाना . मैं अपनी क्लास में चुप रहता था बाकी बच्चो को ब्लैक बोर्ड की ओर घूरते हुए देखता था . हर सवाल का जबाब देने की कोशिश करता हुआ देखता था. लेकिन मैं ब्लैक बोर्ड की तरफ नहीं देखता था . मैं उन सवालो को देखता था जो नहीं पूछे जा रहे थे अब तुम कहोगे खुद को बड़ा स्मार्ट समझते थे. लेकिन नहीं माय डिअर ऐसा बिल्कुल नहीं. मैंने देखा उन्हें किस रास्ते ले जाया जा रहा है . मैंने एक और रास्ता देखा . मेरे लिए बेहतर था और मैंने उसे अपनाया . कुछ समझने की कोशिश करो मेरी इन बेकार सी चन्द लाइनों से . ये सच है पेरेंट्स और रिलेटिव बच्चे पर बड़ा प्रेशर डाल देते हैं कुछ डोक्टर सोक्टर करो कुछ आइये बाइये बनो. देखो मैंने तुम्हें महाकाव्य यानी मोबाइल फ़ोन दिलाया था इस बार तुमको टॉपर आना है पेरेंट्स के यही खाब दिल जीत लेते हैं इसी प्रेशर और तनाव में और माडर्न महाकाव्य के होते हुए भी वो टॉपर तो नहीं बनता बल्कि लोफ़र ज़रूर बन जाता है . अपने बच्चों की मौत की वजह मत बनिए उन्हें वो बन्ने दो जो वो पढ़ लिखकर बनना चाहते है मोबाइल फ़ोन गलत नहीं है बस उसका इस्तेमाल हम कैसे करते हैं क्यों करते है कब करते है ये समझाना बहुत ज़रुरी है गूगल ब्राउज़र बहुत ही एडवांस्ड है चोरी पकड़ ही लेता है गूगल मोबाइल फ़ोन की सारी एक्टिविटीज़ सेव कर लेता है उनको चेक करिए और नज़र रखिए की हमारे बच्चे टॉपर बन रहे है की लोफर . ईश्वर ने सबको एक मूढ़ यानी खोपड़ी दी है और उस खोपड़ी में भेजा यानी दिमाग दिया है और सबसे कमाल की बात इसको चलाने के लिए केमिकल बनाये जो हमारी पूरी बॉडी को कण्ट्रोल करते है अब इसको ऐसे समझो , कभी आपने गन्ना चूसा है . आप कहेंगे हाँ पहले चूसते थे लेकिन ये देहाती और बोरिंग सी चीज़ अब मेरे को पसंद नहीं है , पर शायद आपको ये जानना चाहिए की गन्ना चूसने से हमारे दिमाग में एक केमिकल रिलीज़ होता है जिसे डोपामीन कहते है ये हमारे प्रेशर और टेन्शन को ख़त्म कर देता है . हाँ वही डोपामीन जो किसी के प्यार में डालने के बाद रोमांटिक हीरो या हीरोइन बना देता है . बेशुमार खुशियों की प्रचूर मात्रा होती है , ज़रा सोचो क़ुदरत ने हमारे दिमाग को न जाने कितने केमिकल्स से सजा दिया है , देखने का केमिकल अलग, सोचने का केमिकल अलग, बोलने का केमिकल अलग हर एक चीज़ के लिए अलग अलग केमिकल बना दिया . तेरी शान का जबाब नहीं मेरे रब , किताबे पढ़ने से मालूम है क्या होता है बहुत सारे केमिकल रिलीज़ करता है हमारा दिमाग और वो केमिकल ही हमें सोचने और समझने के लिए मजबूत बनाते है और हमारी याददास्त को सबसे बेहतर बनाते है. और हमें सन्तुलित रखते है ठीक इसका उल्टा सोशल मीडिया हमारे दिमाग के साथ खेल रही है . जब आप सोशल मीडिया पर पढ़ने के लिए निर्भर हो जाते हो तो उसमे आपको बढ़ा मज़ा आता है , एक वीडियो जो आपके दिमाग को स्थिर कर देता है जो दिमाग में कोई केमिकल रिलीज़ नहीं होने देता क्योंकि आप उसे केवल देख रहे है . और इसका नतीजा ये होता है कि आपको थोड़े समय बाद उसका कुछ भी याद नहीं रहेगा . और इसके साथ ही साथ आपको बड़े फ़ायदे भी होते है जैसे : प्रेशर , टेन्शन , चिड़चिड़ाहट , ओवर कॉन्फिडेंस , दूसरों को रेस्पेक्ट न देना , ख़ुद को बेहतरीन काबिल समझना , हर किसी की खिल्ली उड़ाना , सब्र नाम की चीज़ तुममे से गायब हो जाएगी , फुल कॉन्फिडेंस के साथ झूठ बोलना अगैरा, बगैरा सीख जाओगे . ज़रा सोचो जो वीडियो में आकर तुम्हें काबिल बना रहा है और जो बाते आपको सिखा रहा है वो भी कहीं किताबों से ही सीखकर आया होगा , तो तुम क्यूँ किताबे नहीं पढ़ते हो . अच्छी नींद के ही लिए किताबे पढ़ो. 99 % लोग जिसकी तरफ भाग रहे है उस भीड़ में मत जाओ बल्कि बचा हुआ 1 % की तरफ भागो , जानते हो ये 1 % वाले लोग कौन होते है , ये वो लोग होते है जो किताबे पढ़ते है और पूरी दुनियां में अपनी एक अलग पहचान बनाते है , ये वही लोग है जो सच्चे वाले डोक्टर, सोक्टर या आइये बाइये बन जाते है . किताबे पढ़ने से इन्सान ज्ञानी बनता है और सोशल मीडिया पर पढ़ने से जानते हो क्या बनता है “ज्ञानडू” एक बार ज़ोर से बोलो ज्ञानडू बनता है . मालूम है ये “ज्ञानडू” लोग कैसे होते है ,ये बे मतलब लोगो को ज्ञान बाटने लगते है . किसी धर्म , एजुकेशन की या दुनिया के किसी भी सब्जेक्ट की बात हो चाहें सही हो या ग़लत इन्होने जो कह दिया सो कह दिया . इनके आगे आलिम , पादरी या पुजारी सब अनपढ़ होते है . इनकी डेफिनिशन बड़ी विचित्र है यूहीं बयाँ नहीं होती फिर कभी , बस ये समझो अधूरा ज्ञान जानलेवा होता है अपने बच्चों को संस्कारी बनाओ अंधकारी नहीं. एक बात जो मैं आप लोगो से पूछना चाहता हूँ , न अपने उस्ताद की कद्र करना जानते हैं न बड़ो का लिहाज़ , तो क्या ये “ज्ञानडू” अपने पेरेंट्स की रेस्पेक्ट करते होंगे

 

ENGLISH VERSION

Written By Jaan Nisar Akhtar.

Who knows what punishment today’s harsh weather is giving, this life full of pressure and tension just keeps looking for medicine. Earlier we were magicians, now we have become mechanical. Earlier we used to trust God, now on mobile devices, there is neither freshness nor simplicity, just this fast-paced life has remained dramatic. Don’t think that no one is knowing or recognizing us, how long will you keep lying to yourself? Do you know that when a liar meets a liar, there is a strange glow and if a true person meets a liar, then there is a strange fever. Earlier we used to give knowledge of great books to our children like Quran, Bible, Sri Guru Granth Sahib Ji and Geeta Puran etc. We used to explain our religion and teach values. Life was poor but happy, then suddenly times changed, we gave the modern day epic in the hands of our children which we call mobile phone, and our children started reading texts on it, sometimes in the form of Instagram, sometimes in the form of Facebook. When I became more close to YouTube, I am not criticizing any social media platform, each one has its own existence. These social media platforms which bring information from every corner of the world are unique in themselves. For example, but spending too much of your time on this, isn’t it bad for you, especially for the student life, you are chatting and setting up at the age when you have to read books and then slowly your life If you start cheating with others, you become a poisonous cheater. Apart from misleading the parents and making false promises to themselves, they are not able to teach anything except wrong intentions. Student life is very happy, children are toppers in studies, they follow rules and regulations, teachers like them, but I think everyone can do whatever they are told, what I mean to say is that everyone can do rotatation, no one can do it. It is not a very difficult task, what is difficult is to understand it. I used to remain silent in my class and see other children staring at the black board. Used to watch while trying to answer every question. But I did not look at the black board. I used to look at the questions that were not being asked. Now you will say that you considered yourself very smart. But no my dear, not at all like that. I saw which way they were being taken. I saw another way. It was better for me and I adopted it. Try to understand something from these few useless lines of mine. It is true that parents and relatives put a lot of pressure on the child, some become doctors, some become teachers. Look, I had given you epic i.e. mobile phone, this time you have to become a topper, these dreams of parents win the hearts, under this pressure and tension and despite being a modern epic, he does not become a topper but definitely becomes a loafer. Don’t be the reason for the death of your children. Let them become what they want to become after getting educated. Mobile phone is not wrong, it is just how we use it, why we use it, when we use it. It is very important to explain this. Google browser is very advanced. Catch theft. Google saves all the activities of the mobile phone, checks them and keeps an eye on whether our children are becoming toppers or loafers. God has given everyone a brain i.e. skull and has sent it in that skull i.e. brain and the most amazing thing is to make chemicals to run it which control our entire body. Now understand it like this, have you ever sucked sugarcane. You will say, yes, earlier I used to suck, but now I don’t like this rustic and boring thing, but perhaps you should know that by sucking sugarcane, a chemical is released in our brain which is called dopamine, which eliminates our pressure and tension. gives . Yes, the same dopamine which makes someone a romantic hero or heroine after falling in love with someone. There is an abundant amount of uncountable happiness, just think, nature has decorated our brain with so many chemicals, different chemicals for seeing, different chemicals for thinking, different chemicals for speaking, different chemicals have been made for each thing. There is no answer to your honour, my Lord, you know what happens by reading books, our brain releases many chemicals and those chemicals only make us stronger to think and understand and make our memory the best. And it keeps us balanced. On the contrary, social media is playing with our mind. When you become dependent on social media for reading, you get more pleasure from it, a video which stabilizes your mind which does not allow any chemicals to be released in the brain because you are just watching it. And the result is that after some time you will not remember anything about it. And along with this, you also get big benefits like: pressure, tension, irritability, overconfidence, not giving respect to others, considering yourself to be the best, making fun of everyone, the thing called patience will disappear from you. You will learn to lie with full confidence, without hesitation. Just think, the person who is making you capable by appearing in the video and who is teaching you must have learned it from books somewhere, so why don’t you read books. Read books only for good sleep. Don’t join the crowd towards which 99% people are running, rather run towards the remaining 1%, do you know who these 1% people are, they are the people who read books and have a different identity for themselves in the whole world. They make, these are the only people who become true doctors, soctors or aaye baaye. By reading books, a person becomes knowledgeable and by reading on social media, you know what becomes “Gyanadu”. Say it out loud once, you become Gyanadu. Do you know how these “knowledgeable” people are? They start sharing knowledge to useless people. Be it any religion, education or any subject in the world, whether it was right or wrong, he said whatever he said. Before them, scholars, pastors or priests are all illiterate. Their definition is very strange, it cannot be explained anywhere else, just understand that incomplete knowledge is fatal, make your children cultured, not darkness. One thing I want to ask you people, if they neither know how to respect their teachers nor respect their elders, will these “knowledgeable people” respect their parents?

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
X
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *