हिन्दी वर्जन
आज के ज़माने में किस्म किस्म के बम हैं. कोई हथगोला, तो कोई टाइम बम और कुछ ऐसे भी हैं जो परमाणु बम हैं. यानि कोई जरतुआ, कोई चुगलखोर कुछ ऐसे भी हैं जो व्यभिचारी हैं. इनके बीच ऐसे भी लोग हैं, जिनके पास कोई बम नहीं है. ऐसे लोग जो नसीहत से भरा पाठ पढ़ाते हैं. आज की पीढ़ी को नसीहतमन्द इंसान की नसीहत अच्छी नहीं लगती. क्यूंकि उनके आस पास इतने सारे जो बम हैं. मतलब ये है की आज के ज़माने में किसी को नसीहत करना बड़ा पाप है. अगर आप किसी को नसीहत करते हैं तो वह आपको ही गलत ठहरा देगा. और किस्म किस्म के नामों से नवाज़ेगा. जैसे ईर्ष्यालु , चालू, हरामखोर व आदमख़ोर आदि. और जब ये बम नसीहत करेंगे तो बिलकुल वैसा ही होगा जैसे सियासी और मजहबी नेता त्याग की बात करते है.
बलिदान की बात करते हैं. तो उस में जो प्रभाव होना चाहिए वह नहीं हो पाता. हर नेता चाहता है की देश में भगत सिंह पैदा हों. पर उसके घर में नहीं आम अवाम के घरों से भगत सिंह निकले और फांसी के फंदे तक पहुंचे. नसीहत हमेशा बड़े ही दें ऐसा ज़रूरी नहीं है. कई बार छोटे बच्चों की बात भी नसीहत बन जाती है. हमारे संसार में चीटी मकौड़ो से भी नसीहत के उदाहरण हैं. जब तक खुद की ज़िन्दगी नज़ीर नहीं बनती है तब तक आपकी नसीहत भी असरदार नहीं होती है. अंत में बस यही कहना चाहूंगा कि इन बमों से अपने भविष्य की ईमारत बचाइए नहीं तो ये बम आपकी इमारत खत्म कर देंगे.
Written by Jaan Nisar Akhtar
English Version
There are varieties of bombs in today’s world. There are some grenade, some time bomb and there are some atom bombs. That is, there is some jealous, some slanderers, some who are also adulterers. Among them there are such people who do not have any bombs. Such people who follow the teachings of charity. Today’s generation does not look good on the delicate people. Because there are so many bombs around them. And will be rewarded with a variety of names. Such as the jealous, the clever, the ravaging and the ostrich etc. And when these bombs are ordained, it will be exactly the way political and religious leaders talk about sacrifice.
Speak of sacrifice. So, whatever effect it should have, it cannot be done. Every leader wants Bhagat Singh to be born in the country. But in his house, Bhagat Singh came out of the houses of the common people and reached the gallows. It is not necessary to always keep the edifice always big. Sometimes the talk of small children becomes very special. In our world, there are examples of adornments from ant beads. As long as your own life does not appear, your faith is not effective. Lastly, I would like to say that these bombs do not save your future building, otherwise these bombs will finish your building.
